Jharkhand Election 2024: डुमरी से चुनाव लड़ेंगे 'टाइगर' जयराम महतो, JLKM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब हर पार्टी सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवारों का नाम तय करने में लगी है। ऐसे में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो की राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जयराम महतो को सूबे में युवा टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।

पार्टी की ओर से पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। धनबाद के सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार (03 अक्टूबर) जयराम महतो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेएलकेएम उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गिरिडीह जिला के डुमरी विधानसभा सीट से जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे।

jairam kumar mahato

JLKM उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव?

  • 1. जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
  • 2. प्रेम मार्डी सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  • 3. रोहित कुमार दास जमुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  • 4. राजमहल झारखंड विधानसभा सीट से मोतीलाल सरकार चुनाव लड़ेंगे।
  • 5. तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से दमयंती मुंडा चुनाव लड़ेंगे।
  • 6. पलामू छतरपुर विधानसभा सीट से प्रीति राज चुनाव लड़ेंगे।
jairam kumar mahato

ये भी पढ़ें- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन

डुमरी विधानसभा चुनाव 2024: मंत्री बेबी देवी को चुनौती देंगे जयराम महतो

डुमरी में जयराम महतो मंत्री बेबी देवी को चुनौती देंगे। डुमरी विधानसभा सीट से टाइगर जगरनाथ महतो चार बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी चुनाव लड़ीं और जीतीं।

जयराम महतो डुमरी के अलावा एक अन्य सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। जयराम महतो ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनाव में एक और अन्य सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। जयराम महतो ने बताया कि उम्मीदवारों की दूसरी, तीसरी और चौथी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।

प्रेम मार्डी सरायकेला में चम्पाई सोरेन को देंगे चुनौती

प्रेम मार्डी सरायकेला विधानसभा सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता चम्पाई सोरेन को चुनौती देंगे। हालांकि सरायकेला विधानसभा सीट चम्पाई सोरेन की फिक्स सीट मानी जाती है। चम्पाई सोरेन सरायकेला से छह बार जीतकर विधायक रह चुके हैं।

जयराम महतो बोले- 69 सीट से उम्मीदवारी के लिए मिले आवेदन

जयराम महतो ने कहा है कि अभी तक उनकी पार्टी को 69 सीटों से उम्मीदवारी के लिए आवेदन मिले हैं। इसलिए हमारी पार्टी 69 सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर और उम्मीदवारों के आवेदन आएंगे तो हम और ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाएंगे। जयराम महतो ने कहा है कि हमारी पार्टी उत्तरी छोटानागपुर की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+