मास्क नहीं लगाने पर जब पत्रकारों ने कांग्रेस विधायक से पूछा सवाल तो कहा- ज्यादा देर तक मास्क नहीं लगाना चाहिए

रांची। एक तरफ जहां झारखंड में कोरोना का प्रकोप फैलता जा रहा है। प्रतिदिन हजारों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं सत्तारुढ़ दल में शामिल कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। जब पत्रकारों ने उनसे मास्क न लगाने पर सवाल किया तो विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि ज्यादा लंबे समय तक मास्क न लगाएं। मैं एक डॉक्टर के तौर पर सलाह दे रहा हूं कि मास्क केवल भीड़भाड़ वाली जगह पर ही लगाएं।

jamtara congress mla irfan ansari said should not be prolonged mask usage

वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार 482 नए मरीज मिले हैं । इस दौरान 1789 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इस सप्ताह का संक्रमण दर 6.02 रहा। राज्य में सबसे ज्यादा मरीज रांची में मिले हैं। यहां मिलने वाले नए संक्रमितों का आंकड़ा 1500 को पार कर 1537 पहुंच गया है। बीते सोमवार को रांची के अलावा जमशेदपुर में 923 और रामगढ़ में 232 मरीज मिले हैं।

Recommended Video

    Delhi Lockdown: Arvind Kejriwal बोले- चिंता न करें, दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन | वनइंडिया हिंदी

    रांची में अब कोरोना संक्रमितों के घर में शिक्षक दवा पहुंचाने को लेकर नई पहल शुरू की है। DC छ‌वि रंजन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घर मेडिकल किट पहुंचाने के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके लिए रांची जिला में 222 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    वहीं राज्य में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के ट्रेस करने का काम बहुत ही धीरे हो रहा है। एक संक्रमित के संपर्क में आए औसतन 30 व्यक्तियों तक की ट्रेसिंग करके सैंपलिंग करनी होती है। लेकिन, ज्यादातर जिलों में 5 से 6 व्यक्तियों तक ही ट्रेसिंग हो रही है। कुछ जगह तो ट्रेसिंग हो ही नहीं रही और कुछ जगहों पर फोन करके घर में आइसोलेट होने को कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+