जमशेदपुरः चाय पी रहे तीन मजदूरों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 मुखियाडांगा के पास पुल निर्माण में लगे तीन मजदूरों को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए, जिसके चलते एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक मजदूर की पहचान ओडिशा निवासी भुवनेश्वर निवासी 45 वर्षीय आशीष प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कोलकाता निवासी 48 वर्षीय पवन गोप और 46 वर्षीय समीर हीरा शामिल है। पुलिस ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

इस दौरान ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक मजदूर के दो बच्चे हैं। हादसे में घायल पवन गोप ने बताया कि वे तीनों चार पीकर सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। आशीष प्रसाद चक्के के नीचे आ गया। जबकि वह और समीर ट्रक के धक्के से दूर फेंका गए। पवन और वे करीब 15 दिन पहले यहां मजदूरी के लिए आए थे। कोलकाता में रहने वाला ठेकेदार निताई बाला उन्हें यहां लेकर आया था।
वहीं गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुचरीशोल गांव में रविवार को चाइल्ड लाइन एवं थाना के सहयोग से बाल विवाह को रोका गया। इस संबंध में चाइल्ड लाइन के समन्वयक राकेश मिश्रा ने बताया कि चाइल्ड लाइन को गुप्त सूचना मिली थी कि मुचरीशोल गांव में एक परिवार के नाबालिग लड़की की शादी 9 तारीख को होने वाली है। लड़की की उम्र 16 साल है। इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित रूप से दी गयी थी












Click it and Unblock the Notifications