महिला की डेड बॉडी को ही कर दिया रेफर, अस्पताल के बाथरूम में गिरने से हुई थी मौत

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में निजी अस्पताल मे लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है, जहां अस्पताल के बाथरूम में गिरने से महिला की मौत हो गई तो अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में अपनी लापरवाही छुपाने के लिए डेडबॉडी को ही दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन महिला को लेकर रेफर किये हुए अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि महिला की काफी देर पहले ही मौत हो गई है। जिसके बाद घटना से आक्रोशि परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती थी। एक नवजात को जन्म देने के बाद महिला बाथरूम गई हुई थी, जहां वो गिर गई और उसकी मौत हो गई।

jamshedpur hospital referred woman dead body to other hospital

घटना से गुस्साये परिजनों ने स्टील सिटी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधन पर हत्या का केस बिष्टुपुर थाने में दर्ज कराया है। बाद में पुलिस के पहुंचने पर परिजनों को शांत कराया गया। पीड़ित परिवार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी है।पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोषी साबित होने पर अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतिका को प्रसव के लिए बिष्टुपुर के स्टील सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला शौचालय गई थी, जहां गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस दौरान कई बार डॉक्टरों को बुलाया लेकिन काफी देर तक कोई डॉक्टर महिला को देखने नहीं आया।

परिजन के मुताबिक बाद में जब डॉक्टर आया और जांच में मौत का पता चलने पर अपनी गलती छिपाने के लिए अस्पताल ने डेडबॉडी को ही टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर परिजनों को बताया कि उसकी मौत करीब तीन घंटे पहले ही हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+