रोशनी वापस पाने गया था आंख ही निकाल ली, पता तब चला जब एक दिन नकली आंख आ गई बाहर

Jamshedpur Hospital: डॉक्टर को धरती पर भगवान का रूप कहा जाता है। लोग डॉक्टर के पास जाते हैं ताकि वे ठीक होकर घर लौट सकें लेकिन एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि इलाज करने के दौरान डॉक्टर ने ठीक करना तो दूर उसकी आंख ही गायब कर दी। परेशान बुजुर्ग को इसका पता तब चला जब एक दिन आंख मलते वक्त उसकी आंख ही निकल हाथ में आ गई। अस्पताल आंख में हाथ लिए हुए अस्पताल पहुंचा वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

गांव में आई थी एक महिला

गांव में आई थी एक महिला

गंगाधर सिंह जमशेदपुर से 60 किमी दूर एक आदिवासी बहुल गांव में रहते हैं। उनकी आंखों में बहुत दिनों से समस्या थी। इस दौरान उनके गांव में खुद को एनजीओ के संपर्क में होने का दावा करने वाली एक महिला आई। महिला ने गंगाधर को भरोसे में लेकर उनसे पूछा तो उन्होंने अपनी समस्या बता दी। महिला ने उनसे एनजीओ से बात करके इलाज कराने का भरोसा दिया।

अस्पताल में किया गया आंख का ऑपरेशन

अस्पताल में किया गया आंख का ऑपरेशन

खैर सब कुछ नियत तरीके से होता रहा और गंगाधर को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल में ऑपरेशन करवाने वालों में गंगाधर अकेले नहीं थे। उनके गांव के ही कुछ अन्य लोगों का भी ऑपरेशन उसी दिन। एक दिन अस्पताल में देखरेख के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

ऑपरेशन की बाद भी समस्या जस की तस

ऑपरेशन की बाद भी समस्या जस की तस

गंगाधर घर पहुंचे तो उनकी आंख की समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई। पहले उन्होंने समझा कि शायद नया-नया ऑपरेशन है इस वजह से शायद ऐसा हो रहा है। लेकिन जब समस्या इसी तरह रही तो उन्होंने जमशेदपुर में दिखाया फिर भी राहत नहीं मिली। इसके बाद वह रांची और कोलकाता भी दिखाने गए लेकिन समस्या जस की तस रही।

धुल रहे थे आंख और हाथ में आ गई

धुल रहे थे आंख और हाथ में आ गई

इस दौरान उनकी आंखों में जलन के चलते वह बार-बार उसे हाथों से मसलते रहते। एक दिन जब ऐसे ही वह जलन को कम करने के लिए आंख पर पानी का छीटा मार रहे थे तभी उनकी आंख निकलकर हाथ में आ गई। डर के मारे गंगाधर के होश उड़ गए। आंख हाथ में लिए आनन-फानन में वह अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। ऑपरेशन के दौरान उनकी आंख ही निकाल ली गई थी।

असली निकालकर लगा दी नकली आंख

असली निकालकर लगा दी नकली आंख

आंख निकालने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जगह एक नकली आंख लगा दी। अस्पताल में जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। गंगाधर की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज हो गया है और जांच शुरू की जा चुकी है। मामले में अस्पताल के जिस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया गया उसकी भी जांच हो रही है। इधर ग्रामीणों की टीम उस महिला की तलाश कर रही है जो गांव से गंगाधर को संपर्क करके इलाज के लिए ले गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+