'खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ...महिलाओं को हुनर दिखाने का शानदार मौका, इस कंपनी ने शुरू की मुहिम
सोचिए आपको खाने को मजेदार खाना भी मिले और साथ में आप इनाम भी जीत पाए तो...ये तो सोने पे सुहागा हो जाएगा..है ना। ऐसा ही आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है आईटीसी सनराइज मसाले। झारखंड की समृद्ध विरासत को पहचानते हुए आईटीसी सनराइज मसाले ने इस राज्य के निवासियों के लिए "खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ" एक दिलचस्प प्रतियोगिता शुरू की है।
इस मुहिम का उद्देश्य झारखंड के व्यंजनों के अनूठे स्वादों को सबके सामने लाना और उन महिलाओं को सम्मानित करना है जो रसोई के अंदर और बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारियां संभालती हैं। कम समय होने के कारण महिलाओं को पारंपरिक व्यंजनों के लिए देशी मसालों को घर पर बनाना चुनौतीपूर्ण लगता है। इसी वजह से सनराइज स्पाइसेस कई तरह के स्वादिष्ट मसाले पेश करता है जो स्थानीय व्यंजनों का प्रामाणिक स्वाद सामने लाते हैं।

जानें प्रतियोगिता "खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ" के बारे में?
प्रतियोगिता "खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ" 18 वर्ष से अधिक आयु की गृहिणियों को साप्ताहिक खाना पकाने की चुनौतियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। इस प्रतियोगिता के तहत सनराइज द्वारा गृहणियों को हर हफ्ते एक नया कुकिंग चैलेंज दिया जाएगा। 18 वर्ष से कम आयु के जो लोग भाग लेना चाहते हैं, वे माता-पिता की देखरेख में ऐसा कर सकते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रतियोगिता समावेशी है।
कुकिंग चैलेंज जीतने वालों को स्मार्टफोन, माइक्रोवेव ओवन, गैस स्टोव/कुकटॉप, मिक्सर ग्राइंडर और बहुत कुछ जैसे शानदार पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है। ये प्रतियोगियों के लिए अपने कला का प्रदर्शन करने और झारखंड के व्यंजनों के प्रामाणिक स्वाद को सबसे आगे लाने का अवसर है।
"खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ" प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक लोग 9354546289 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों को पात्रता मानदंड और प्रतियोगिता नियमों की पूरी जानकारी के लिए दिए गए लिंक https://strategyfileshare01.nimbusweb.me पर क्लिक करके प्रतियोगिता के नियम और शर्तें पढ़ सकते हैं।
आईटीसी सनराइज स्पाइसेस की इस पहल का उद्देश्य न केवल स्थानीय व्यंजनों का जश्न मनाना है, बल्कि गृहिणियों के कला को सराहना है, जिससे उन्हें चमकने और रोमांचक पुरस्कार जीतने का एक मंच मिलता है। "खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ" प्रतियोगिता की मेजबानी करके, ब्रांड गृहिणियों को अपनी पाक कला प्रतिभा दिखाने और पहचान हासिल करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान कर रहा है।
आईटीसी सनराइज प्योर मसाला झारखंड के हर घर के रसोई की जान है!
आईटीसी सनराइज प्योर मसाला ने झारखंड के हर घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और यह रसोई का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस ब्रांड के मसाले कम मात्रा में भी व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार के स्वादों को पूरा करते हैं, जिनमें मांसाहारी व्यंजन पसंद करने वाले लोग भी शामिल हैं। राज्य के पसंदीदा चिकन सुक्का से लेकर मटन मसाला तक, सनराइज मसाला का एक छौंक स्वाद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काफी है।
ब्रांड की व्यापक उत्पाद श्रृंखला में किचन किंग, शाही गरम मसाला, मीट मसाला, सब्ज़ी मसाला, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और पनीर बटर मसाला आदि शामिल हैं। ये मसाले सुनिश्चित करते हैं कि पारंपरिक भोजन की खोई हुई परंपराएं और स्वाद याद रहें और हर भोजन में इसका स्वाद लिया जाए।
क्यों खास है आईटीसी सनराइज प्योर मसाला?
आज के आधुनिक युग में पारंपरिक खाना पकाने का सार धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है। हालांकि, सनराइज मसालों की विशाल रेंज के साथ, झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों जैसे धुस्का, देसी चिकन, मटन, रुगरा और अन्य के प्रामाणिक स्वाद पूरे राज्य में घरों में वापस आ रहे हैं। बड़े पैकेट से लेकर छोटे पाउच तक, विभिन्न आकारों में इन मसालों की उपलब्धता, सस्ती कीमतों पर, यह सुनिश्चित करती है कि हर कोई झारखंड की पाक परंपराओं की समृद्धि का आनंद ले सके।
सनराइज काली मिर्च, खसखस और सरसों पाउडर जैसी सामग्री भोजन के स्वाद को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे ये मसाले हर रसोई में होने चाहिए।
आईटीसी सनराइज स्पाइसेस झारखंड में न केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ा रहा है, बल्कि खाने और खिलाने की राज्य की समृद्ध परंपरा को भी जीवित रख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications