IAS Pooja Singhal: झारखंड में निलंबित खनन सचिव के खिलाफ चार्जशीट, मिले थे करोड़ों रुपए
पटना। मनी लॉन्ड्रिंग केस में निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय एजेंसी ने अब उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की है। उन्हें खूंटी में मनरेगा घोटाले से संबंधित मामले में 11 मई को गिरफ्तार किया गया था, जब वह डिप्टी कमिश्नर व जिले की मनरेगा समन्वयक थीं।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी ने बताया कि, ईडी ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। चार्जशीट 5000 से अधिक पन्नों का है। चार्जशीट में कहा गया है कि, मामले में अभी जांच जारी है। हालांकि, अब चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही पूजा सिंघल एवं सुमन कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने सुमन कुमार की गिरफ्तारी के 60वें दिन चार्जशीट दाखिल की है।

बीते 7 मई को सीए सुमन कुमार और 11 मई को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई थी। मनी लॉउन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल से 14 दिन और सुमन कुमार सिंह से 13 दिन ईडी पूछताछ कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications