झारखंडः हेमंत सरकार ने 27 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, 16 से शुरू होगी सख्ती

रांची। प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होने पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि 16 मई से 27 मई तक बढ़ा दिया है। इस बार के लॉकडाउन में शादी की इजाजत सरकार ने दी है। लेकिन घर में ही लोगों को शादी करनी पड़ेगी और इस दौरान केवल 11 लोग ही मौजूद रह सकते हैं। साथ ही प्रदेश में निजी वाहन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहेगा। अगर किसी को निजी वाहनों से कहीं आना-जाना है तो पास लेने की जरूरत पड़ेगी। वहीं दूसरे प्रदेशों से झारखंड में आने वालों के लिए कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।

Hemant soren government extend lockdown till 27th may

इस बढ़ाए गए लॉकडाउन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। बता दें कि 13 मई की सुबह छह बजे यह स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह खत्म होने वाला था। लेकिन अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक चलेगा. लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही नई गाइडलाइन भी जारी की गई है, जो 16 मई से लागू होगी।

Recommended Video

    Lockdown Extension: Bihar और Jharkhand में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें Guidelines | वनइंडिया हिंदी

    जानिए क्या-क्या रहेगा चालू

    इस बार के लॉकडाउन में फैक्ट्रियां चलती रहेंगी। श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों आसैर निर्माण से संबंधित सभी यूनिट्स में काम करने की अनुमति होगी। प्रदेश में राज्य सरकार के कार्यालयों को छोड़कर आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक ही खुल रहेंगे। इस बार हाट -बाजार में भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। वहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा शादी में केवल 11 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। शादियां सिर्फ घरों में या कोर्ट में होंगी। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का कोरोना जांच अनिवार्य होगी इसके साथ ही उन्हें 7 दिन तक क्वारंटाइन होना होगा।

    वहीं अंतिम संस्कार में पहले की तरह 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। राज्य में राज्य सरकार के कर्मचारियों को छोड़कर बाकी लोगों को दोपहर तीन बजे तक आवाजाही करने की इजाजत है। प्रदेश सरकार के कार्यालयों को अपने पूरे समय तक काम करने की ढील दे दी गई है। राज्य सरकार के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यालय के कामकाज के समय तक आवागमन की छूट दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+