गुमलाः शादी के 11 दिन बाद पत्नी ने पति को पत्थर से कुचलकर मार डाला फिर शव को कुंए में फेंक दिया

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के बेतेरकेरा गांव में संजय तोपनो हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि संजय की पत्नी सनियारो सुरीन ने ही उसकी हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने संजय का शव 17 फरवरी को बरामद किया था। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पत्नी के मुताबिक संजय उसे पसंद नहीं था और घर वालों ने बीते 5 फरवरी को जबरन शादी करवा दी। वह संजय से किसी भी तरह छुटकारा पाना चाहती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

gumla wife did murder of husband

बता दें कि कामडारा थाना क्षेत्र के सुरसांग गांव के बनटोली के रहने वाले संजय तोपनो की शादी बीते 5 फरवरी को कुरकुरां थाना क्षेत्र के बेतेरकेरा गांव की निवासी सनियारो के साथ हुई थी। इसके बाद 11 फरवरी को संजय अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था। 16 फरवरी को सनियारो पति को बेर खिलाने और सब्जी तोड़ने के बहाने से अपने चाचा के खेत में ले गई और मौका देखते ही पति को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद पति संजय का शव कुएं में फेंक दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर लौट आई।

वहीं संजय का शव मिलने के बाद सनियारो ने पुलिस को बताया था कि खेत में जाने पर संजय तोपनो के फोन पर किसी का कॉल आया और वे बातचीत करते हुए आगे की तरफ चले गए। जबकि सनियारो अपने भाई के साथ वापस घर आ गई और संजय रात में घर लौटा ही नहीं। वहीं शव पर मिले चोट के निशान को पुलिस ने हत्या मान ली थी और आरोपित तक जा पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+