झारखंडः नहाने गई लड़की का किया अपहरण फिर दबा दिया उसका मुंह और किया गैंगरेप
गुमला। झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना के गांव में दो युवकों ने 19 साल की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना मंगलवार की शाम की है। कामडारा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह जैनू तालाब में मंगलवार की शाम स्नान करने गयी थी। स्नान करने के बाद वह अपने घर लौटने की तैयारी में थी।

तालाब से नहाकर लौट रही थी लड़की
उसी वक्त गांव के टोली के रहने वाले हिलारियुस धनवार और निकोदिन तिर्की वहां आ गए। उन दोनों ने उसको पकड़ लिया। फिर उसने चिल्लाने की कोशिश की तो दोनों ने उसका मुंह दबा दिया तथा घसीटते हुए चट्टान की ओर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार
वहीं आरोपितों ने युवती को घटना की खुलासा करने पर जान मारने की धमकी दी। युवती घर लौटी और अपने माता-पिता की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

बिल्डर पर फायरिंग
वहीं रांची में लगातार अपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं और अपराधी बेखौफ हो गए हैं। कानून प्रशासन को खुली चुनौती देकर गोलीबारी की जा रही है। रांची के नामी बिल्डर व एक अखबार के मालिक अभय सिंह के मोरहाबादी में दिव्ययान चौक स्थित दफ्तर पर स्वतंत्रता दिवस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद अपराधियों ने फायरिंग कर दी।

पहले फोन कर मांगी थी रंगदारी
काले रंग की पल्सर बाइक से आए दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तेजी से चिरौंदी के रास्ते फरार हो गए। घटना को अंजाम देने से 9 दिनों पहले बीते 6 अगस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications