गिरिडीहः चोरी करने आए युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, दो साथी हुए फरार
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के आरोप में गांव के लोगों ने युवक की पीट-पीटक हत्या कर दी। आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ गुरुवार की बीती रात को चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसा था। इसी दौरान कमरे में रखा हुआ सामान गिर गया, जिसका शोर सुनकर घर के लोग जग गए। तीनों युवकों ने भागने की कोशिश की। उधर शोर सुनकर गांव के लोगों ने एकत्रित होकर एक युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे बुरी तरह से पीटा, इसके चलते युवक की मौत हो गई।

एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि इस घटना में मृत युवक की पहचान सुनील पासी के रूप में कई गई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्षी थी। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें से 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जगदीश महतो,दशरथ महतो,नारायण महतो,गजाधर महतो, धनश्याम महतो व हीरालाल महतो शामिल हैं। आरोप है कि युवक दशरथ महतो के घर चोरी के उद्देश्य से घुसा था।
दरअसल गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाल के कुछ दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे लोग काफी परेशान है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण इलाकों में आक्रोश बढ़ रहा है। गुरुवार को जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि गांव में चोर प्रवेश कर गए हैं। ग्रामीण लाठी-डंडें के साथ जुट गए। इसी दौरान तीन युवक एक घर से भागते हुए दिखे। ग्रामीणों ने तीनों का पीछा गया। इस दौरान एक युवक उनके हत्थे चढ़ गया। इसे आक्रोशित लोगों ने खूब पीटा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक को गांव से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की जांच करने के बाद इसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनय कुमार ने युवक के मौत की पुष्टि की।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications