Ghatsila Result 2024: चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल हारे या जीते? क्या बचा पाए 'कोल्हन के टाइगर' की साख
Ghatsila Election Result 2024: झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के बेटे और भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन चुनाव हार गए हैं। जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री रामदास सोरेन 18 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
घाटशिला विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प था क्योंकि बाबूलाल सोरेन का ये पहला चुनाव था। लेकिन पहले ही चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा है। मंत्री रामदास सोरेन पहले भी दो बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं।

जानिए बाबूलाल सोरेन और रामदास सोरेन के बारे में?
जेएमएम नेता रामदास सोरेन साल 2000 से ही घाटशिला में सक्रिय है। पहले दो चुनाव में हार मिलने के बाद 2009 में उन्होंने पहला चुनाव जीता था। चम्पाई सोरेन के जेएमएम छोड़ने के बाद इन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला था।
बाबूलाल सोरेन अपने पित चम्पाई सोरेन की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे थे। बाबूलाल सोरेन पिछले कई चुनावों से अपने पिता के लिए चुनावी रणनीति तो तैयार करते थे। इस बार खुद चुनाव मैदान में उतरे थे।
घाटशिला विधानसभा चुनाव 2019
2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में इस सीट पर JMM के रामदास सोरेन ने BJP के लखन चंद्र मार्डी को 6,724 वोटों यानी इस सीट पर पड़े कुल वोटों के 03.95% वोटों के अंतर से हराया था. 2019 में इस सीट पर JMM का वोट शेयर 37.36% था.
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के लक्ष्मण टुडू ने जेएमएम के रामदास सोरेन को 6,403 वोटों के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 3.96% था। 2014 में इस सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 32.48% था।












Click it and Unblock the Notifications