झारखंडः दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप करने वाले 7 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़वा। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र की रहने वाले दो नाबालिग लड़कियों से बीते 29 जुलाई को गैंगरेप का मामला सामने आया था। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपितों को पड़ोसी राज्य झारखण्ड के गढ़वा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध पीड़िताओं की तहरीर पर तीन अगस्त को नगर ऊंटारी थाना में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

garhwa police arrested seven accused in case of misdeed with minor girls

रविवार को झारखण्ड के गढ़वा जिला के एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सामूहिक दुष्कर्म के सातों आरोपितों को मीडिया के सामने पेश किया। खोटरे ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित नगर ऊंटारी के चेचरिया गांव का सदाम आलम उर्फ सदाम सौदागर उर्फ मोख्तार आलम है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

टीम ने झारखंड और यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में छुपे इस मामले के अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि नगर ऊंटारी थाने के चेचरिया गांव का रहने वाला सद्दाम आलम के अलावा आरोपी उसी गांव के विक्की खान, जावेद खान उर्फ भोला खान और अली रजा तथा विशुनपुर गांव का सुफैल खान, शायद खान एवं नेयामद खान उर्फ छोटू हैं।

उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गईं तीन बाइक भी बरामद की गई हैं। एसपी खोटरे ने बताया कि यूपी की दो लड़कियां अलग-अलग मोटरसाइकिल से अपने भाइयों के साथ नगर ऊंटारी से यूपी स्थित अपने गांव लौट रही थी। नगर ऊंटारी के बराईटांड जंगल में उनका पीछा करते हुए पहले तीन लड़के वहां पहुंचे। उसके बाद उन तीनों ने फोन कर और चार और लड़कों को बुला लिया।

इस दौरान लड़कियों के भाइयों को बुरी तरह पीटा और बांध दिया। उसके बाद दोनों लड़कियों से दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़कियों ने नगर ऊंटारी थाना पहुंच कर आपबीती बताई। वहीं सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि लड़कियों ने 12 लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पकड़े गए सातों आरोपी ही बारी-बारी से लड़कियों के पास जाते थे। इस कारण यह गलतफहमी हो गई थी कि उनकी संख्या 12 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+