झारखंडः गर्भवती नाबालिग लड़की के इज्जत की कीमत तय कर रही थी पंचायत, प्रेमी जबरन बनाता था संबंध

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़की से रेप के बाद गांव की पंचायत में मामला सुलझाने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपित और पीड़िता की शादी की बात कही गई, जिसपर एक पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया।

पीड़िता ने सुनाई खौफनाक कहानी

पीड़िता ने सुनाई खौफनाक कहानी

सोमवार को सीडब्ल्यूसी में पीड़िता ने अपना बयान दर्ज करवाया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि कन्यावाणी से मेराल थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की शादी की जानकारी मिली ती। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि वो दो महीने की गर्भवती भी है। उसने यौन प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई है। वहीं उक्त रिपोर्ट में प्रिग्नेंसी टेस्ट नहीं होने के बाद उसे फिर से मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

लड़की ने खुद को जिंदा जलाया

लड़की ने खुद को जिंदा जलाया

इसके अलावा बिहार के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरीखुर्द गांव निवासी सागर राम की 16 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। आग से उसका 90 प्रतिशत शरीर जल गया और बाद में मौत हो गई। घटना सोमवार की रात की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की ने किन कारणों से आग लगाया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम को छह बजे युवती अपने कमरे में गई और वहां रखा केरोसिन के गैलन को निकाला तथा शरीर पर छिड़क कर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े और आग को बुझाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक डा. विजय शंकर योगीयानी ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+