गढ़वाः शादी के 12 साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो गर्म रॉड से दाग दिया महिला का प्राइवेट पार्ट

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के परसपानी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने एक महिला के कमर के नीचे काहिस्सा लोहे की गर्म रॉड से जला दिया। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर इस वीभत्स घटना का आरोप लगाया है। आरोपित ससुराल वालों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के निचले हिस्से को पूरी तरह से जला दिया। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला को अस्पताल तक पहुंचने के लिए भी काफी भटकना पड़ा।

garhwa in laws family did misbehaved with woman for children

महिला ने जंगल में भागकर किसी तरह अपने आप को बचाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी के 12 साल भी बच्चा नहीं होने पर पति सहित ससुराल वालों ने महिला के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया। बताया गया है कि परसपानी गांव के रहने वाले दिनेश प्रसाद गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी को 12 साल में अभी तक एक भी बच्चा नहीं हुआ। इसी बात से नाराज पति, ससुर, देवर और देवरानी ने उनके कमर के निचले हिस्से को गर्म लोहे से जला दिया।

घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित महिला के बयान के मुताबिक उन्‍होंने किसी तरह फोन कर इस अत्याचार की जानकारी डंडई स्थित अपने मायके वालों को दी। पीड़ित महिला की सौतेली मां पुष्पाजंलि देवी ने कहा कि बच्चा नहीं होने पर जगह-जगह दाग दिए जाने के बाद किसी तरह विवाहिता ने जंगल-जंगल भागकर फोन किया और ससुराल वालों से अपनी जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+