झारखंडः लकड़ी चुनने के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, पति-पत्नी की मौत

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां लकड़ी चुनने गए पति-पत्नी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पति और पत्नी दोनों मौत हो गई। घटना गुरुवार के शाम करीब चार बजे की है। वहीं, पति-पत्नी के साथ में गई उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी डंडई के जरही गांव के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों पहले की तरह ही गुरुवार को भी जलावन के लिए लकड़ी चुनने जंगल में गए थे। उसी दौरान नंदू पासवान व उनकी पत्नी मीना देवी पर मधुमक्खियों ने एकाएक हमला कर दिया।

Garhwa husband wife died in bee attack

इससे वे दोनों घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, राहगीरों को जानकारी होने पर कुछ ही समय में चिकित्सकों के साथ उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। चिकित्सकों ने मौके पर ही मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उसके पति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इन दोनों के साथ ही कुछ दूर पर लकड़ी चुन रहीं उर्मिला देवी पर भी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोला दिया। लेकिन वह वहां से किसी तरह अपना जान बचाकर अपने घर पहुंच गई। उसकी हालत देख परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी सदर अस्पताल भेज दिया।

अपनी मां और बाप दोनों की मौत की खबर सुनकर नंदू के एकलौता बेटा जितेंद्र पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+