Jharkhand: सेल बोकारो स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Jharkhand News: सेल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। यह आग स्टील मेल्टिंग शॉप में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने के प्रयास जारी है।

एक अधिकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) संचार विभाग के मणिकांत धान ने बताया कि स्टील मेल्टिंग शॉप 2 के कास्टर 2 के टुंडिशा 3 में धातु के रिसाव की सूचना मिली है, जिसके कारण कास्टर में आग लग गई।

SAIL Bokaro Steel Plant In Jharkhand

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की दी गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं, अब आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। सेल के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय स्वचालित इकाई में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

उन्होंने बताया कि पूरी इकाई में लगभग 1,000 कर्मचारी तैनात हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आग से एसएमएस-2 की टुंडिश कार और कैस्टर 2 के बड़े हिस्से जलकर खाक हो गए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लांट 10,000 एकड़ से अधिक में फैला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+