दुमका गैंगरेप केसः महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान, DGP को दिया दो महीने में जांच पूरी करने का निर्देश
दुमका। झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखा है। महिला आयोग ने पत्र लिखकर दो महीने में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की भी मांग की है। वहीं बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने गैंगरेप की इस घटना को लेकर झारखंड सरकार पर हमला बोला है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि ये राज्य सरकार की गलती है। प्रदेश में कानून बनने चाहिए और उसका सख्ती से पालन होना चाहिए। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी है। बीते मंगलवार को पति की मौजूदगी में 17 लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता पांच बच्चों की मां अपने पति के साथ मेले से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने उनका रास्ता रोक लिया। फिर सभी आरोपितों ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया।
इस दौरान पति अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश करता रहा, आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी देते हुए संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए गए हैं।
सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, पीड़िता 17 आरोपियों में से एक को पहचानती है। पीड़िता के पति ने पुलिस को जो बयान दिया है उसमें कहा गया है कि मंगलवार शाम को वो अपनी पत्नी के साथ मेले में सामान खरीदने गया था।
घर लौटते वक्त रात के 8 बज गए थे तभी रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़कों में से पांच लड़कों ने पति को पकड़ा और बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।












Click it and Unblock the Notifications