झारखंडः शराब के नशे में युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया चार्जिंग केबल, ऐसे हुआ खुलासा

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के कु्म्हारपाड़ा इलाक में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शराब के नशे में अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर लंबा तार घुसा लिया। शराब के नशे में इंसान अक्सर अजीबो-गरीब हरकत कर बैठता है जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। कुम्हारपाड़ा मोहल्ला निवासी आनंद कुमार ने अपने गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में लगभग एक फुट लंबा तार प्रवेश करा लिया।

शराब पीने का है आदी

शराब पीने का है आदी

यह हैरान कर देने वाली घटना बीते मार्च महीने की है। लेकिन बीते शुक्रवार को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर आनंद कुमार के शरीर के अंग से तार को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय आनंद कुमार शराब पीने का आदी है। उसके इस आदत के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गयी। पत्नी के चले जाने के गम में वो और भी शराब पीने लगा।

एक मीटर अंदर तक गया तार

एक मीटर अंदर तक गया तार

मार्च के महीने में एक रात शराब के नशे में धुत होकर उसने मोबाइल चार्जर का तार काट लिया और अपने गुप्तांग के अंदर घुसाने लगा। तार तकरीबन एक फुट लंबा तार शरीर के अंदर चला गया। केबल यूरिनरी ब्लैडर में जाकर अटक गई। लोक-लाज के भय से उसने इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। लेकिन बीते 15 दिन से उसे पेशाब रुकने और पेट दर्द की परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद आनंद एक निजी नर्सिंग होम पहुंचा और डॉक्टर को अपनी इस हरकत के बारे में बताया।

ऑपरेशन करके बाहर निकाला तार

ऑपरेशन करके बाहर निकाला तार

जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। बीते शुक्रवार को यानी कि पांच जून को डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद उसके यूरिनरी ब्लैडर में फंसे तार को बाहर निकाला। इलाज के बाद मरीज की हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि अगर कुछ दिन और तार अंदर रहता तो पेशेंट की जान भी जा सकती थी। उनका मानना है कि इस तरह की हरकत मानसिक विकृति के शिकार लोग ही कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+