सीएम हेमंत सोरेन का युवा शक्ति से आह्वान, आइये झारखंड का नवनिर्माण करें
Dukma News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस के अवसर पर ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति अपनी रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करके झारखंड के नवनिर्माण में करें। सोरेन ने कहा कि युवाओं का साथ होगा, तो हमसब मिलकर झारखंड को एक समृद्ध, खुशहाल और विकसित राज्य बनाने में जरूर सफल होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और चलाई जा रही विकास योजनाओं की भी चर्चा की। सोरेन ने कहा कि राज्य के लोगों से अपने वादों को पूरा करते हुए उनकी सरकार ने अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 2027 तक झारखंड सरकार अपनी निधि से करीब 20 लाख परिवारों को तीन कमरों का मकान उपलब्ध कराएगी। हेमंत सोरेन ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बीस लाख योग्य परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड तभी सशक्त होगा, जब हमारा गांव मजबूत होगा. इसी मकसद से हमारी सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंट ने आगे कहा कि मजबूत इरादे और बुलंद हौसलों के साथ उनकी सरकार ने लाखों राज्य कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शुरू की है. 35 लाख जरूरतमंदों को पेंशन, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन और 57 लाख से ज्यादा लोगों को सरकार वर्ष में दो दफा वस्त्र प्रदान कर रही है। साथ ही झारखंड आंदोलनकारी की पहचान कर उनके आश्रितों को और परिजनों को पेंशन और सम्मान देने की योजना संचालित की जा रही है। आज गरीब और वंचित वर्ग के युवा विदेश में शिक्षा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें Dukma: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया, ली परेड की सलामी












Click it and Unblock the Notifications