प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC के सात उग्रवादी गिरफ्तार, जोनल कमांडर भी शामिल

चतरा। झारखंड के चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित तृतीय प्रस्तुति कमिटी यानी TPC नक्सली संगठन के सदस्य रामराज रजक उर्फ गोरा बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी राकेश रंजन ने सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, सीआरपीएफ 22 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी ब्रजेश कुमार और सहायक कमांडेंट दुर्गेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस की इस स्पेशल टीम ने पूर्व माओवादी सब जोनल कमांडर रामराज उर्फ नायक सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी नक्सलियों को पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटकी जंगल इलाके से गिरफ्तार किया है।

Chatra seven naxali arrested of tspc group

एसपी ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने एक M01, गैंड रायफल, एक 7.62 एमएम का एसएलआर रायफल, एक 9 एमएम अमेरिकन स्टेनगन, एक देशी भराठी बंदूक, एक दो नाली सिंगल शॉट देशी कट्टा, एक एम -1 गैंड रायफल का जिंदा कारतूस, एसएलआर का 61 राउंड कारतूस, 9 एमएम का 38 जिंदा राउंड, 3.15 बोर का 5 जिंदा गोली व स्टेनगन 09 एमएम का मैगजीन बरामद किया है।

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था कि बिहार का दुर्दांत नक्सली माओवादी संगठन को छोड़ चतरा में सक्रिय है। यह जानकारी भी मिली थी कि प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन में शामिल होकर वह अपने दस्ते के साथ सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटकी जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दहशत फैलाकर लेवी वसूली की योजना के तहत मूवमेंट कर रहा है। यही नहीं दस्ते में शामिल नक्सली हथियार के बल पर लोगों में डर पैदा करते हुए लेवा पैसा लेने की भी योजना बना रहा है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल कमांडर वर्ष 1997 से 2010 तक बिहार के अलग-अलग जिलों में माओवादी सब जोनल कमांडर के पद पर काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपने दस्ते के साथ कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। फिर साल 2015 से टीएसपीसी संगठन के सब जोनल कमांडर अविनाश उर्फ विकास के जेल जाने के बाद वह चतरा हजारीबाग और पलामू जिले में सब जोनल कमांडर के नाम से लेवी एवं रंगदारी वसूली के उद्देश्य से वह मूवमेंट करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+