झारखंडः पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद महिला पर डायन का आरोप लगाकर लोगों ने पीटा

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के मनातू गांव में एक बार फिर पंचायत की तालिबानी फरमान देखने को मिला है। इस दौरान पंचायत ने सैंकड़ों लोगों के सामने एक महिला को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीड़ित महिला अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। इस घटना में ग्रामीणों का जो तालिबानी चेहरा सामने आया है, उसे जानकर आप सिहर जाएंगे। आरोप है कि गांव के दबंगों ने मिलकर एक महिला को डायन बताया और भरी पंचायत में उसे बेरहमी से पीटा, जिससे आहत होकर महिला ने जहर खा ली।

chatra people beat woman during panchayat

पीड़िता के परिवार ने इस मामले में गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अपमान और प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रतिमा देवी है। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सिमरिया थाना क्षेत्र के मनातू गांव में दबंगों का क्रूर चेहर उस वक्त सामने आया जब एक तालिबानी पंचायत बैठाकर ग्रामीणों की भीड़ के बीच पंचों ने महिला को डायन करार दे दिया। पंचायत के फैसले के अनुसार भीड़ ने पहले महिला को जमकर पीटा।

इस दौरान महिला खुद को बचाने की गुहार लगाती रही। लेकिन जुल्म ढा रही भीड़ पर थोड़ा भी असर नहीं हुआ और महिला के साथ हैवानियत करती रही। इस दौरान महिला को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही थीं। जब किसी ने गुहार नहीं सुनी तो पिटाई से बचने के लिए महिला ने भीड़ के सामने समर्पण कर दिया।

महिला डायन होने के झूठे आरोप और अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकी फिर उसने जहर खा लिया। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि अब तक इस मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+