झारखंड में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर, IED ब्लास्ट में 5 CRPF जवान घायल

झारखंड के चाईबासा में सीआरपीएफ की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से 5 जवान घायल हुए।

 CRPF

झारखंड में एक बार फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक IED ब्लास्ट होने से पांच जवान जख्मी हो गए। जिनको वहां से निकालकर अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा। सूत्रों मुताबिक सीआरपीएफ पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि नक्सलियों का सफाया किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के चाईबासा में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी वहां छिपे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इसी बीच वहां पर एक IED में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में 5 जवान आ गए। घायल जवानों को घटनास्थल से निकाल लिया गया है। खबर है कि घायल जवानों को रांची शिफ्ट किया जा रहा, जहां उनका आगे का इलाज होगा।

मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली शामिल
सूत्रों के मुताबिक भाकपा माओवादियों का मिसिर बेसरा दस्ता इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। उसके कई सक्रिय सदस्य इलाके में मौजूद हैं, जिनकी तलाश सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं। मिसिर बेसरा सबसे खतरनाक नक्सली है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है। हालांकि उसके गुट के कई सदस्य पिछले साल मारे गए थे।

सरेंडर से बौखलाए हुए हैं नक्सली
आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां सरकार के साथ मिलकर भटके हुए लोगों की घर वापसी का अभियान चल रहीं, जिसके तहत बड़े पैमाने पर नक्सलियों से सरेंडर करवाया जा रहा। अभी नए साल की शुरुआत में एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते में शामिल तीन महिला नक्सलियों समेत आठ प्रमुख नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इससे पहले पिछले साल के अंत भी कई नक्सलियों ने हथियार डाले थे। ऐसे में नक्सलवाद से जुड़े संगठन बौखलाए हुए हैं और वो राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+