जमशेदपुर : महिला कॉस्टेबल सहित परिवार के 3 लोगों की हत्या, घर के अंदर पड़ी मिली लाशें

जमशेदपुर, 22 जुलाई: झारखंड के जमशेदपुर जिले के पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। मृतकों में महिला पुलिस जवान, उसकी 13 वर्षीय बेटी और वृद्ध मां शामिल हैं। तीनों के शव जमशेदपुर पुलिस लाइन क्वार्टर से मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Bodies of a lady constable her mother and daughter found at policeline in jamshedpur

घर का दरवाजा बाहर से था बंद

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर के स्टाफ क्वार्टर में 3 लोग मृत पाए गए। शुरुआती जांच में पाया गया कि फ्लैट में एक लेडी कांस्टेबल अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। पिछले 2 दिनों से किसी ने उन्हें नहीं देखा था। एसएसपी ने बताया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। जब उसे खोला गया तो देखा गया कि अंदर तीनों के मृत शरीर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के शरीर पर चोट के निशान

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट जांच टीम अपना काम कर रही है। घर का दरवाजा बाहर से बंद था, इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसी ने तीनों की हत्या कर दी है। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+