'मेरे पति जिंदा होते तो...', इरफान अंसारी के विवादित बयान पर कैमरे के सामने रो पड़ीं सीता सोरेन

Sita Soren: झारखंड के मंत्री और वर्तमान में जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी अपने एक विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इरफान अंसारी ने भाजपा नेता और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जामताड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली सीता सोरेन का अब इरफान अंसारी के वीडियो से दुखी होकर कैमरे पर रोते हुए नजर आई है।

Recommended Video

    'मेरे पति जिंदा होते तो...',इरफान अंसारी के विवादित बयान पर कैमरे के सामने रो पड़ीं सीता सोरेन

    असल में इरफान अंसारी ने 24 अक्टूबर 2024 को नॉमिनेशन करने के बाद मीडिया से कहा था कि, 'सीता सोरेन बोरो प्लेयर हैं। और रिजेक्टेड....हैं।' भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस और जेएमएम पर लगातार निशाना साध रही है। रविवार (27 अक्टूबर) को सीता सोरेन जब मीडिया से मिलीं तो इस मुद्दे पर बात करते हुए भावुक हो गईं।

    Sita Soren

    ये भी पढ़ें- क्या है सीता सोरेन और इरफान अंसारी के बीच का विवाद? चुनाव आयोग से लेकर FIR तक पहुंची बात

    सीता सोरेन ने कहा- 'मेरे पति जिंदा होते तो...'

    जामताड़ा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा, 'अंसारी मेरे उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद से मुझे लगातार निशाना बना रहे हैं। लेकिन उन्होंने जो मेरी लिए अपमानजनक टिप्पणियां की है, वे अस्वीकार्य हैं। यह आदिवासी समुदाय की महिलाओं का अपमान है। आदिवासी समुदाय उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगा। चूंकि मेरे पति अब जीवित नहीं हैं, वह (अंसारी)...। इतना कहते हुए सीता सोरेन भावुक हो गई थीं।

    ये भी पढ़ें- 'मेरी मां के लिए जो नीच बात बोली गई', सीता सोरेन के लिए कांग्रेस नेता इरफान ने कही ऐसी बात, भड़क गईं बेटियां

    'इरफान अंसारी के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे'

    सीता सोरेन ने कहा, ''मैं जामताड़ा की जनता को संदेश देना चाहती हूं कि यहां जो विकास अधूरा है उसे हम पूरा करेंगे और इरफान अंसारी के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे जो इतने सालों से दबा हुआ था। आने वाले दिनों में जामताड़ा विधानसभा का विकास होगा। मैं यहां की स्थिति से वाकिफ हूं। जनता मुझे प्यार और सम्मान दे रही है।''

    कौन हैं सीता सोरेन?

    सीता सोरेन JMM प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी लगती हैं। सीता सोरेन ने इसी साल मुख्यमंत्री के पद को लेकर हुए विवाद के बाद जेएमएम छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+