BJP विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा हड़कंप, दोस्त से मिलने गया था, जांच में जुटी पुलिस
इंद्रजीत महतो धनबाद की सिंदरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने बताया कि विवेक घर से ये कहकर निकला कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है।

Jharkhand: बीजेपी विधायक के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। झारखंड के बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक ने रविवार देर रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि परिजनों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही मृतक के करीबियों से भी जानकारी लेंगे।
Recommended Video

इंद्रजीत महतो धनबाद की सिंदरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने बताया कि विवेक घर से ये कहकर निकला कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें 2021 में कोरोना हो गया था। इसके बाद पोस्ट कोविड इफेक्ट से काफी परेशान हैं। उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता निताई रजवार ने बताया कि पिता इंद्रजीत के लंबे समय से बीमार चलने के कारण विवेक डिप्रेशन में था।
इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने रांची के रिम्स पहुंचकर परिजनों से मिले। परिवारों के प्रति संवेदना जताई। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दुख व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि विवेक के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जाएगा।
यह भी पढ़ें- CM Hemant Soren: झारखंड में 'आपके द्वार आयुष्मान', जानिए हेमंत सरकार सोरेन सरकार के इस अभियान के बारे में
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications