'अंकल गंदे हैं...', पब्लिक टॉयलेट में बैठा था हैवान, नाबालिग को पकड़कर की छेड़छाड़, चप्पलों से हुई पिटाई
uttar pradesh jhansi news: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। झांसी जनपद में 9 साल की एक बच्ची को सार्वजनिक शौचालय में पकड़ कर गांव के ही रहने वाले 42 साल के व्यक्ति में उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान आरोपी के चंगुल से छूटकर लड़की बाहर निकली तो उसने परिजनों से शिकायत की।
शिकायत के बाद परिजन तत्काल सार्वजनिक शौचालय में पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां मौजूद था और लड़की के परिजनों ने आरोपी को पड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी की चप्पलों से पिटाई करने के बाद उसे गली में घुमाया गया। फिर बाद में पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

पहले से ही घात लगाए बैठा था आरोपी
दरअसल, यह पूरा मामला झांसी जनपद के एक इलाके का है। मामले में लड़की की मां द्वारा बताया गया कि उनकी 9 साल की बेटी सोमवार को स्कूल गई थी। स्कूल से वापस लौट के बाद वह सार्वजनिक शौचालय में फ्रेश होने के लिए चली गई थी।
इस दौरान सार्वजनिक शौचालय में पहले से ही कल्लू अहिरवार नामक एक 42 वर्षीय व्यक्ति बैठा हुआ था। छात्र के सार्वजनिक शौचालय में पहुंचने के बाद उसने उसे पकड़ लिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी ने बताया कि कल ने उसका मुंह दबा दिया था और उसके साथ गलत हरकत भी किया।
गलत हरकत करने के दौरान बेटी किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त हो गई। वहां से भागते हुए वह घर पहुंची इस दौरान वह बोल नहीं पा रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी बुरी तरह कांप रही थी। ऐसे में उन्होंने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने रो-रोकर पूरी घटना बताई। उसने कहा कि अंकल बहुत गंदे हैं, उन्होंने मेरे साथ गंदी हरकत की।
उसके बाद पीड़िता के घर वाले तत्काल शौचालय के पास पहुंचे इस दौरान शौचालय के समीप आरोपी मौजूद था। आरोपी कल्लू अहिरवार को लोगों ने पकड़ लिया और चप्पल से उसकी पिटाई की। विदाई के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
इस मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर ली। इस बारे में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications