शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती थी बेटी, पिता ने रोका तो मिली ऐसी दर्दनाक मौत
Jhansi news, झांसी। यूपी के झांसी में आठ महीने पहले हुई एक बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

प्रेम-प्रसंग के चक्कर में की हत्या
एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि थाना समथर के साकिन गांव के रहने वाले भूरे खां का शव खून से लथपथ हालत में खेत पर पड़ा मिला था। मृतक के बेटे असालत खां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार दुबे ने हत्यारोपी बसीम को गिरफ्तार कर लिया।

युवती की शादी के बाद भी जारी रहा मिलना-जुलना
उन्होंने बताया कि हत्यारोपी बसीम और मुख्य आरोपी शमशाद रिश्तेदार हैं। शमशाद का इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था। परिजनों को जानकारी होने के बाद युवती के पिता ने बदनामी के डर से उसकी शादी कर दी थी। लंबा समय बीत जाने के बाद परिजन तो सब भूल गए थे, लेकिन शमशाद और उसकी प्रेम कहानी शादी के बाद भी जारी थी। इसी बीच गांव आने-जाने के दौरान युवती के पति को इसकी जानकारी लग गई। पति ने बच्चे अपने पास रखने के बाद युवती को मायके भेज दिया। इसके बाद भी दोनों की प्रेम कहानी जारी रही।

पिता को रास्ते से हटाने के लिए की हत्या
युवती के पिता को इसकी भनक लगने के बाद उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया था, लेकिन यह बात शमशाद को नागवार लगने लगी। शमशाद ने युवती के पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने वसीम को चुना, जिसका दिगामी संतुलन भी ठीक नहीं था।

कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान
बसीम को लालच देकर मारने की जिम्मेदारी दे दी। 12 मई 2018 को भूरे खां खेत पर लकड़ी लेने आये थे। मौके पर पहुंचे बसीम ने कुल्हाड़ी से हमला किया और फरार हो गया था। पूछताछ में पता चला कि हत्या को अंजाम देकर बसाीम घबराता हुआ ठेले से खरबूजा लेने पहुंचा था। तीस रुपये का खरबूजा लेने लगा। हड़बड़ाहट की फोटो ठेले वाले ने चुपचाप खींच ली थी।

ऐसे पकड़ा गया हत्यारोपी
पड़ताल के दौरान ठेले वाले ने यह फोटो पुलिस को दी। फोटो देखकर पुलिस ने अपनी पड़ताल जारी रखी। पुलिस ने बसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घबराकर उसने पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो पूरा किस्सा शीशे की तरह साफ हो गया। बसीम की गिफ्तारी का पता चलते ही शमशाम फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications