Jhansi: सीएम योगी ने खेल दिवस पर झांसी- कानपुर हाइवे पर की एयरपोर्ट बनाने की घोषणा

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार खेल दिवस के अवसर पर ध्यानचंद स्टेडियम में कार्यक्रम को संबंधोति किया। इस दौरान सीएम योगी ने झांसी में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने की बात कही। सीएम ने झांसी में 2009 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही हॉकी पर अपने हाथ आजमाये।

झांसी में बनेगा एयरपोर्ट इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि झांसी में विकास की गति और तेज होगी। यहां हवाई सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए झांसी- कानपुर हाईवे पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। जो बुंदेलखण्ड का दूसरा एयरपोर्ट होगा।

cm

बनेगा औद्योगिक हब कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि झांसी को औद्योगिक हब के रुप में विकसित किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा के जरिए यहां पर कंपनियां उद्योग लगाएंगी। इससे यहां रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। हजारों की संख्या में युवा प्रदेश के विाकस में अपना योगदान देंगे। इनका पलायन रुकेगा। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास तीव्र गति से हो रहा है। ऐसे क्षेत्रों का भी विकास हुआ है जो कई दशकों से पिछड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+