‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का इस किले में होगा प्रोमो शो, आएंगी कंगना रनौत
Uttar pradesh news, झांसी। आजादी की पहली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा पर शूट हुई फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का 17 जनवरी को झांसी के ही ऐतिहासिक किले में प्रदर्शन होने जा रहा है। फिल्म की मुख्य कलाकार कंगना रनौत प्रोमो शो रखेंगी, जिसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर यह फिल्म रिलीज होगी।

झांसी के किले में सबसे पहले दिखाई जाएगी फिल्म
फिल्म निर्माताओं के अनुसार, झांसी के किले में प्रोमो शो रखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनुमति ली गई है। यहां 17 जनवरी को इसका प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि वीरांगना रानी झांसी की गौरवगाथा हमेशा से ही सिनेमा जगत के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। रानी पर आधारित फिल्म व टीवी सीरियल का पहले भी निर्माण हो चुका है, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

अब जी स्टूडियो रानी की गौरवगाथा को 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में नए अंदाज में लेकर आया है। फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है, जिसमें भव्यता नजर आ रही है।

इस फिल्म में कंगना रनौत ने भी रानी के किरदार में जान डालने की कोशिश की है। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के अनुसार, कंगना खुद प्रोमो शो में आएंगी। यहां किले में फिल्म के प्रदर्शन के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनुमति मांगी गई है। जल्द ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications