भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी की तारीफ कर दी, देखिए वीडियो

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रत्याशी शिवशरण सिंह कुशवाहा (Shivsharan Singh Kushwaha) के समर्थन में रोड शो किया। इससे पहले झांसी में प्रियंका गांधी के रोड शो की काफी चर्चा रही और इसी चर्चा के दौरान भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष ऐसी बात कह गए जिससे आसपास खड़े अन्य कार्यकर्ताएं बगलें झांकने लगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की तारीफ

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की तारीफ

भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) के आवास पर पार्टी जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की तारीफ कर दी। उन्होंने बातों-बातों में कहा कि लोग प्रियंका को देखने नहीं, उनके विचार सुनने के लिए आते हैं। प्रियंका की तारीफ करने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

झांसी में प्रियंका रोड शो

झांसी में प्रियंका रोड शो

रोड शो में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कार की छत पर बैठी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा की के लिए प्रचार किया। वहीं, एक कार्यकर्ता ने उन्हें कांग्रेस के चिन्ह वाला गमछा दिया, जिसे उन्होंने बड़ी ही सहजता से स्वीकार कर लिया।

शिवशरण कुशवाहा व प्रदीप जैन भी रहे मौजूद

शिवशरण कुशवाहा व प्रदीप जैन भी रहे मौजूद

उनके साथ गाड़ी की छत पर झांसी (Jhansi) से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ ही एसपीजी सुरक्षा का एक अफसर मौजूद रहे। यहां मानिक चौक स्थित कांग्रेस (Congress) कार्यालय पहुंचने पर उनके काफिले का स्वागत गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को कार्यालय की छत से बरसाते हुए किया गया।

ये भी पढ़ें:- झांसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+