स्टंटबाजी ने ली छात्रा की जान: रेस लगाते वक्त हुआ भयानक सड़क हादसा, दोस्त युवती को छोड़कर हुए फरार
घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली 18 वर्षीय छात्रा की बाइक से स्टंटबाजी करते समय दर्दनाक मौत हो गई। अपने दोस्त सुमित के पीछे बैठकर बुलेट सवार शिवम से रेस लगाते समाय यह खतरनाक हादसा हुआ।

झांसी में रविवार रात दोस्तों के साथ स्टंटबाजी के चक्कर में एक 12वीं क्लास की छात्रा ने सड़क हादसे में अपनी जान गवां दी। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर दोस्त रेस लड़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिनमे से एक बाइक पर छात्रा बैठी थी। तभी दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद उसके दोस्त उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए दोस्तों की तलाश कर रही है।
Recommended Video

घर पर बाजार जाने की बात कहकर स्टंटबाजी कर रही थी छात्रा
बता दें कि 18 वर्षीय मृतक छात्रा श्रद्धा शर्मा बेटी हरीश शर्मा महानगर के आशिक चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय के पास परिवार के साथ रहती थी। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी श्रद्धा अभी पढाई कर रही थी। रविवार शाम को वह घर पर बाजार जाने की बात कहकर खुशीपुरा निवासी सुमित, दतिया निवासी शिवम आदि के साथ घूमने निकली थी। पुलिस का कहना है कि सुमित बाइक चला रहा था और श्रद्धा उसके पीछे बैठी हुई थी। जबकि शिवम के पास बुलेट थी। उसके पीछे दो लड़कियां बैठी थी।

रेस लगाते वक्त हुआ हादसा
दोनों किला रोड से होते हुए मिनर्वा चौराहे की तरफ तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही मिर्नवा चौराहे के करीब पहुंचे, सुमित की गाड़ी शिवम से रगड़कर अनियंत्रित हो गई। इसी बीच श्रद्धा भी खुद को संभाल नहीं सकी और बाइक से नीचे जा गिरी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके कपड़े खून से सन गए।

छात्रा की दर्दनाक मौत, दोस्त छोड़कर भागे
हादसे के बाद राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायल श्रद्धा को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद उसके सभी दोस्त मौके से भाग निकले। युवती की मौत की सूचना मिलते ही भाई नितिन, उसकी मां समेत अन्य रोते-बिखलते मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही छात्रा के परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications