बारात लेकर दरवाजे पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने ये बात बोलकर प्रेमी संग रचा ली शादी
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में लॉकडाउन के बीच एक दूल्हा बारातियों के संग अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए उसके दरवाजे पहुंचा। बारात को दरवाजे पर देखते ही दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए प्रेमी से शादी करने की बात कही। दुल्हन की यह बात सुनते ही दूल्हा हैरान रह गए। मौके पर अफरातफरी का महौल बन गया। इतने में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को भी दुल्हन की जिद के आगे झुकना पड़ा। इसके बाद दूल्हा बारातियों संग वापस लौट गया। इसके बाद लड़की ने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई। परिवार के साथ गांव वालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

दरवाजे पर बारात पहुंचते ही दुल्हन ने पुलिस को किया फोन
मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर का है। यहां रहने वाली युवती की शादी मड़वा गांव के रहने वाले युवक से 30 मई को तय थी। लॉकडाउन के बीच दूल्हा बारातियों के संग दुल्हन के दरवाजे पहुंच गया। उधर, युवती ने जैसे ही दरवाजे पर बारात देखी तो उसने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। इसके बाद पूरी बारात लहचूरा थाने में पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया।युवती ने पुलिस और बारात से कहा कि वह बालिग है और वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है।
मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी
इस पर दूल्हा और बारात में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। युवती के शादी से इनकार करने पर बारात वापस लौट गई। घरवालों ने भी बेटी की बात मान ली। दुल्हन ने मऊरानीपुर के ग्राम मैलोनी निवासी अपने प्रेमी के साथ रविवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचा ली। दुल्हन और प्रेमी के परिजनों को युवती की जिद के आगे झुकना पड़ा। दोनों परिवारों और गांव के लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। इस चर्चित शादी को लेकर पूरे गांव में चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications
