Jhansi News: चोरी करने दुकान में घुसा, आइसक्रीम और चॉकलेट का लिया स्वाद, फिर उड़ा दिया लाखों का माल

Jhansi News: उत्तर प्रदेश की झांसी जनपद से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। झांसी जनपद में एक चोर दुकान में चोरी करने के लिए घुसा। वह अपने चेहरे को गमछा से ढका हुआ था।

दुकान में प्रवेश करने के बाद उसने महंगी महंगे आइसक्रीम और चॉकलेट का स्वाद लिया। उसके बाद जब आइसक्रीम और चॉकलेट से उसका पेट भर गया तो दुकान में रखी आइसक्रीम चॉकलेट गिफ्ट और नगदी चुरा ले गया।

chor-ka-cctv-footage-first-he-ate-ice-cream-and-then-tasted-chocolate-and-then-stole-it

यह पूरी घटना दुकान मिलेगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो पूरा मामला देखकर हैरान रह गया। उसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कन्फेक्शनरी की दुकान को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि झांसी कोतवाली अंतर्गत छनियापुर इलाके के रहने वाले अरविंद साहू सुभासगंज बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान है। बताया जा रहा है कि अरविंद प्रतिदिन अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले जाते हैं। बीते दिनों भी हुआ दुकान बंद कर घर गए थे।

बताया जा रहा है कि रात में उनके दुकान में चोरी करने के लिए एक चोर छत के रास्‍ते से उनकी दुकान में रात में घुसा और चोरी करके फरार हो गया। सुबह में अरविंद साहू के दुकान में रहने वाले उनके जीजा राजेंद्र साहू मकान पर लगे पौधों में पानी डालने गए तो उन्होंने देखा कि वहां डिब्बे बिखरे हुए थे।

उसके बाद उन्होंने फोन करके अरविंद साहू को इसके बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद अरविंद साहू अपनी दुकान में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के अंदर सभी सामान बिखरे हुए थे। उसके बाद अरविंद ने दुकान की सीसीटीवी फुटेज चेक की।

दुकान की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला की दुकान में घुसने के बाद चोर ने पहले महंगे महंगे चॉकलेट और आइसक्रीम का स्वाद रखा था और फिर जब उसका जी भर गया तो वह गिफ्ट आइटम के साथ ही दुकान में रखें कीमती सामान और नगरी चुरा लिया।

इस मामले में अरविंद द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मौलिक जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा टीम गठित कर कर की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+