UP News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा गोली मार कर की गयी हत्या, पुलिस जांच में जुटी
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।
UP Jaunpur News: जौनपुर जनपद के खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप में रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार सुबह में एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
बाद में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक के परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। वहीं इस मामले में मृतक की दादा की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेलवे पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, अहीरो परशुरामपुर के रहने वाले प्रदीप राजभर द्वारा बताया गया कि उनका 21 वर्षीय बेटा विशाल कुमार राजभर मंगलवार की रात्रि में अपने घर पर खाना पीना खाकर कमरे में सोया हुआ था। भोर में किसी समय वह अपने घर से गायब हो गया।
परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि सुबह में विशाल जब बिस्तर पर नहीं मिला तो उन्हें लगा कि वह टहलने के लिए गया है। काफी समय बीत जाने के बाद विशाल वापस नहीं लौटा उसके बाद परिवार के लोग परेशान होने लगे। सुबह में रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई।
सिर में चोट के निशान देख परिजन बोले हत्या की गई है: घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मृतक विचार के परिजनों ने देखा कि उसके सिर में चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि विशाल को गोली मारने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारों द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया है।
परिजनों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि भोर में किसी बहाने विशाल को बुलाकर अज्ञात हत्यारों द्वारा उसकी हत्या की गई है। ऐसे में विशाल के दादा द्वारा अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं मृतक का शव मिलने के बाद लोगों के बीच यह भी चर्चा हो रही है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। इस बारे में जीआरपी चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृतक के दादा रामफेर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications