जौनपुर: महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या, नग्न अवस्था में पड़ा मिला शव

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले मे विवाहिता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। महिला की नग्न बॉडी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता को रेप के बाद मौत के घाट उतारा गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल मे जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

woman brutally killed in jaunpur

घर में अकेले रहती थी महिला

मामला जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रविवार रात घर में अकेली रह रही 26 वर्षीय महिला की उसी के घर में रॉड-पत्थरों से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। महिला की निर्मम हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए हत्या के मामले में जांच-पड़ताल करना शुरू कर दिया है।

नग्न हालत में पड़ा मिला शव

महिला के ससुर के मुताबिक, बहू घर में अकेली रहती है। सास अपनी बहू को जगाने के लिए गई तो देखा कि उसका शव नग्न हालत में पड़ा है। सिर पर हमला कर हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+