UP: मोस्ट वांटेड कल्लू पंडित को जौनपुर पुलिस ने किया मुठभेड़ में ढेर, कई जिलों में था आतंक

UP: मोस्ट वांटेड कल्लू पंडित को जौनपुर पुलिस ने किया मुठभेड़ में ढेर, कई जिलों में था आतंक

जौनपुर, 09 सितंबर: आतंक का पर्याय बने बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित गुरुवार (09 सितंबर) को मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ जौनपुर पुलिस और कल्लू पंडित के बीच सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में हुई थी। मुठभेड़ में एक गोली पुलिस का एक आरक्षी भी घायल हो गया है। बता दें, कल्लू पंडित एक लाख रुपए का इनामी बदमाश था। कल्लू के ऊपर जौनपुर, सुल्तानपुर समेत आस पास के जिलों में ढाई दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे।

UP: Most wanted Kallu Pandit killed during police encounter in Jaunpur

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधी कल्लू पंडित के खिलाफ सुल्तानपुर में 50 हजार और जौनपुर व अंबेडकरनगर में 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस रात लगभग दो बजे के आसपास सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरु कर दी।

पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग, जिसमें कल्लू पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस टीम कल्लू पंडित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाश का एक साथी भागने में सफल रहा। फरार अपराधी की तलाश में पुलिस लगी हुई है, जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित सुल्तानपुर जिले के कादीपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ महाराजगंज, जौनपुर, सरपतहां और अंबेडकरनगर के कई थानों में 3 दर्जन मुकदमे दर्ज थे। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि वांटेड बदमाशी के खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग जनपदों में दर्ज है। वह काफी समय से पुलिस के रडार पर चल रहा था। बदमाश के पास से एक ऑटोमेटिक 32 बोर की पिस्टल और एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। जबकि भारी संख्या में कारतूस भी बरामद हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+