UP Jaunpur News: डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, अस्पताल के ऊपर कमरे में सोते समय बदमाशों ने मारी गोली

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बुधवार की देर रात एक निजी अस्पताल में घुसकर बदमाशों ने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को समय अंजाम दिया जब डॉक्टर अपने हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मामले में पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जांच पड़ताल और पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के पीछे क्या कारण है और बदमाशों ने डॉक्टर को क्यों गोली मारी इसके बारे में अभी कोई जवाब नहीं मिल पाया है।

up-jaunpur-news-doctor-shot-by-miscreants-police-engaged-in-investigation

गोपीपुरा गांव निवासी डॉक्टर तिलकधारी पटेल ने जौनपुर जनपद के जलालपुर चौराहे से मडियाहू रोड पर एक बिल्डिंग में ही दो फ्लोर का मकान किराए पर लिया था। किराए पर मकान लेने के बाद उसी में 9 साल से अपना अस्पताल चला रहे थे।

डॉक्टर के भी शादी नहीं हुई थी और कभी कभार वे अस्पताल में ही सो जाते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को रात्रि में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात में करीब 2:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे।

सीढ़ी से चढ़ते हुए बदमाश तीसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे डॉक्टर के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद बदमाशों ने डॉक्टर को पांच गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ और आने लोगों की नींद खुली तो भागकर डॉक्टर के कमरे की तरफ गए।

लोगों ने कमरे में बेड पर तिलकधारी पटेल को लहूलुहान स्थिति में देखा उसके बाद पुलिस को सूचना दिया। घायल को लेकर लोग अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर की गोली मार कर हत्या की है। डॉक्टर के कमरे को सील करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। डॉक्टर की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+