Jaunpur News: सुनसान जगह पर गोवध करने जा रहे थे तीन तस्कर, पुलिस पहुंची और पैर में मार दी गोली
जौनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। देर रात पशु तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जहां एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई वहीं तस्कर के पैर में भी गोली लगी है।

Jaunpur जिले में देर रात बदमाशों और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जहां एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी वही पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर भी घायल हो गया। इस मुठभेड़ में 3 पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल पुलिसकर्मी और पशु तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पकड़े गए पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गोवध करने जा रहे थे तस्कर
पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि रविवार की देर रात्रि में जौनपुर पुलिस को सूचना मिली कि खुटहन इलाके के गभिरन पोटरिया रोड सलहदीपुर के सरहद रोड पर सुनसान स्थान पर एक गोवंश को बांधकर पशु तस्करों द्वारा उसका वध करने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बताया गया स्थान पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी जब तक पशु तस्करों के करीब पहुंचे थे तब तक पशु तस्कर पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिए। बताया गया कि इस दौरान पशु तस्करों द्वारा चलाई गई गोली कांस्टेबल आशीष यादव के दाहिने हाथ में लग गई। पुलिस द्वारा चेतावनी देते हुए पशु तस्करों को फायरिंग करने से मना किया गया लेकिन पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे।
जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
जौनपुर पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि पशु तस्करों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर करते के भागने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायर की गई जिसमें रुस्तम नामक एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। इस दौरान पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रुस्तम व उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद पशु तस्करों द्वारा बताया गया कि उनका एक बहुत बड़ा गैंग है जो पशु तस्करी और गोवध करता है।
गोवध कर फेंक देते थे गोमुंड
पुलिस द्वारा पूछताछ में यही बात सामने आई कि जौनपुर जिले के अलग-अलग इलाके में पिछले दिनों जो गोमुंड मिले थे वे इनके द्वारा ही फेंके गए थे। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गोवध किया जाता था और गोमुंड को सुल्तान इलाके में फेंक दिया जाता था। यदि बात सामने आई कि इस गैंग का मास्टरमाइंड आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाला मन्नान और जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पापा व गुड्डू उर्फ लंगड़ा आदि हैं। अभियुक्तों द्वारा पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया गया कि पिछले दिनों गोवध करने के बाद मांस निकालकर गुंडों को पटैला के पास सेवई नाला और इटौरा सराय ख्वाजा नाले के पास फेंका गया था।
जौनपुर पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के हरिकापूरा पिलकिछा निवासी रुस्तम पुत्र नाटे, महाराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव के रहने वाले रियाजु और सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर के रहने वाले शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए पशु तस्करों के खिलाफ आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications