UP News: जौनपुर के इस गांव में फैला निमोनिया, तीन दिन में चार बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जांच जारी

UP Jaunapur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में निमोनिया की बीमारी तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि जौनपुर के बटहर गांव की वनवासी बस्ती में निमोनिया के चलते 3 दिन में 4 बच्चों की मौत हो चुकी है इसके अलावा कई अन्य बच्चे भी बीमार हैं।

बस्ती में तेजी से फैल रही बीमारी के चलते कुछ लोग पलायन भी कर चुके हैं। वही जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो तत्काल अलर्ट जारी करते हुए मेडिकल टीम को वनवासी बस्ती में भेजा गया उसके बाद टीम द्वारा लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल की गई।

pneumonia-spread-in-jaunpur-up-four-children-no-more-in-three-days

बस्ती के लोगों को इसके बचाव के बारे में बताया जा रहा है तथा दवा वितरित करने के साथ ही आसपास जरूरी दावों और पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बीमार लोगों में 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनको हायर हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के मछलीशहर तहसील अंतर्गत भटहर दीनापुर ग्राम पंचायत के वनवासी बस्ती का है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गांव में 15 अगस्त के बाद से ही लोग बीमार हो रहे हैं। बीमार होने वाले में अधिकतर बच्चे ही शामिल हैं।

बीमार होने के चलते 18 अगस्त को 6 वर्षीय रोशन पुत्र विशाल की मौत हो गई। इसी दिन शाम को उसी बस्ती के रहने वाले अर्जुन वनवासी की 4 साल की बेटी परी की भी मौत हो गई। एक ही दिन में दो बच्चों की मौत होने के बाद बस्ती में मातम पसर गया।

बताया जा रहा है की बस्ती के आने बच्चे भी बीमार थे और उनका उपचार चल रहा था इसी बीच 19 अगस्त को अर्जुन की दूसरी बेटी 6 वर्षीय सुहानी की भी मौत हो गई। अर्जुन की दूसरी बेटी की मौत होने के बाद बस्ती के लोगों को किसी गंभीर बीमारी की आशंका समझ में आई।

इसी बीच 20 अगस्त को बस्ती के रहने वाले महेश वनवासी के 4 वर्षीय बेटी शालू की भी मौत हो गई। लगातार चार बच्चों की मौत होने के बाद बस्ती में मातम पसर गया। 3 दिन में 4 बच्चों की मौत होने की जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग को हुई तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मीडिया को बताया गया कि गांव में कैंप लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। दवा वितरण और दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+