जौनपुर में नाबालिग की पिटाई के बाद रेप की कोशिश, साथी बनाता रहा वीडियो
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की की पिटाई करने के बाद छेड़खानी फिर रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियाे भी वायरल हाे गया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो आरोपियों काे हिरासत में ले लिया है। नाबालिग से मारपीट के दाैरान छेड़खानी का वीडियो जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

दरिंदों से रहम की गुहार लगाती रही लड़की, लेकिन...
वीडियाे में सूनसान जगह पर एक लड़की के साथ आराेपी युवक पहले मारपीट करता है, जबकि दूसरा युवक वीडियाे क्लिप तैयार करता नजर आ रहा है। वीडियाे बनाने वाले युवक का चेहरा नहीं दिख रहा था। वहीं, दरिंदाें के हाथाें लगी लड़की बार-बार रहम की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन युवकों का दिल नहीं पसीजता है, वाे हंसते हुए और नाबालिग काे जमीन पर गिराकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है। एक तरफ लड़की उससे बचने की कोशिश करती है तो वहीं दूसरी तरफ युवक का दोस्त इस शर्मनाक वारदात का वीडियो बनाता रहता है।

दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया
वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आई और परिजन से तहरीर लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि नाबालिग लड़की से मारपीट के दाैरान अश्लील हरकत की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आराेपी छठ्ठू निषाद और कल्लू निषाद काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दो दिन पहले की है घटना
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि ये घटना दो दिन पहले की है, जहां लड़की गांव में बकरी चराने गई हुई थी। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications