UP News: मां-बाप का घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, बोली- इसके बिना जीना मुश्किल, पुलिस ने करा दी शादी

UP Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में एक प्रेमिका अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं माने अंत में दोनों की शादी करा दी गई।

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर जनपद में साल भर पहले से एक युवक और एक युवती दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी।

इसके बाद प्रेमिका अपने घर से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में जब इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हुई तो वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गयी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में खूब पंचायत थी और दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे। शनिवार रात्रि में थाने परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

leaving-her-parent-house-she-reached-her-lover-house-and-got-married-in-the-police-station

दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र का है। शनिवार की रात सिंगरामऊ थाने के पुलिसकर्मी प्रेमी जोड़े की शादी के गवाह बने और उनकी मौजूदगी में थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई और प्रेमी के परिवार ने खुशी-खुशी प्रेमिका को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया और अपने साथ ले गए।

बताया गया कि जौनपुर जनपद के महाराजगंज अंतर्गत ननकू की पुत्री गायत्री देवी और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर के रहने वाले रामसूरत के बेटे राजबली की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से काफी देर तक मोबाइल पर बात करते थे और जब प्यार गहरा हो गया तो चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच जब इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हुई तो उन्होंने प्रेमिका पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं।

बीते 20 जुलाई को प्रेमिका अपने घर से भाग निकली और अपने घर से भागने के बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर वालों ने भी उसे मना नहीं किया और अपने घर रख लिया। इधर प्रेमिका के घर वाले उसकी खोजबीन करते रहे।

जब उन्हें पता चला कि प्रेमिका सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में एक युवक के घर ठहरी हुई है प्रेमिका के घर वाले वहां पहुंच गए। इस दौरान प्रेमिका ने कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने प्रेमी के साथ ही गुजारना चाहती है। उसी के साथ शादी करके जीवन व्यतीत करेगी।

बेटी की बात सुनकर उसके घरवाले काफी नाराज हो गए उसके बाद पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पर ले आई जहां रात तक पंचायत चली। पंचायत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए और शनिवार रात में थाना परिसर में स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई। एक बारे में थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया द्वारा बताया गया कि दोनों बालिग थे और दोनों पक्षों की रजामंदी से शादी संपन्न हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+