Jaunpur News: रेलवे लाइन पर अकेली बैठी थी लड़की, मालगाड़ी आते ही आगे कूदी, देखने वालों की कांप उठी रूह
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में रेल गुरुवार को मालगाड़ी के सामने कूद कर एक किशोरी ने आत्महत्या कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की युवती काफी देर तक रेलवे पटरी के इधर-उधर टहलती रही और रेलवे पटरी पर बैठी रही।
जैसे ही मालगाड़ी को आते देखा उसने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दिया। युवती द्वारा मालगाड़ी के आगे छलांग लगाने के दौरान वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन को देखकर कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम द्वारा काफी देर तक युवती की शिनाख्त करवाया गया लेकिन वहां मौजूद कोई भी शख्स उसे पहचान नहीं पाया।
उसके बाद पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। यदि शिनाख्त नहीं हो पाती है तो उसकी लाश को पीएम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उसके परिजनों और घटना के कारण के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications