Jaunpur News: श्रीकला रेड्डी का टिकट कटने से बढ़ी सपा की मुश्किलें, क्या सच होगी ज्योतिषी की भविष्यवाणी?
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर नामांकन की अंतिम दिन खेल हो गया। बसपा द्वारा बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काटकर मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। ऐसे में जौनपुर का राजनीतिक समीकरण भी बदल गया है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि श्याम सिंह यादव को बहुजन समाज पार्टी से टिकट दिए जाने के बाद अब यहां की लड़ाई और दिलचस्प हो गई है। जौनपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव की छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है, और एन वक्त पर बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है।

बहुजन समाज पार्टी से श्रीकला रेड्डी को टिकट मिलने के बाद राजनीतिक हवा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के पक्ष में चल रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को चुनाव प्रचार में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही थी। हालांकि श्रृंखला रेड्डी का टिकट कट जाने से अब कृपा शंकर सिंह को आराम रहेगा।
श्याम सिंह यादव लोकसभा चुनाव 2019 2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और सांसद चुने गए थे। कुछ समय पहले बसपा से उनकी दूरियां हो गई थी और व समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ दिखाई दे रहे थे।
अखिलेश यादव ने नहीं दिया टिकट: जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने के बाद श्याम सिंह यादव का दर्द भी छलका था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर सलाह देने के साथ अपना दुख भी बताया था।
इधर बहुजन समाज पार्टी द्वारा भी श्रीकला रेड्डी को टिकट दिए जाने के बाद श्याम सिंह यादव का चुनाव लड़ना न के बराबर हो गया था। लेकिन अचानक बसपा द्वारा उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया गया। श्याम सिंह यादव ने कहा कि देर रात बसपा अध्यक्ष मायावती ने फोन करके उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा। श्याम सिंह यादव द्वारा यह भी कहा गया कि लखनऊ से सिंबल आ रहा है और सिंबल आते ही भी नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए श्याम सिंह यादव अपने पेपर्स भी तैयार कर लिए हैं।
तो क्या सच होगी ज्योतिषी की भविष्यवाणी?: दरअसल श्याम सिंह यादव द्वारा बताया गया कि कुछ समय पहले उनसे एक ज्योतिषी द्वारा बताया गया था कि वे दोबारा जौनपुर के सांसद बनेंगे। ज्योतिषी की बात पर श्याम सिंह यादव द्वारा कहा गया था कि मुझे तो टिकट भी नहीं मिला है और मैं चुनाव भी नहीं लड़ रहा हूं।
जिस पर ज्योतिषी ने कहा कि इस यह नहीं पता कि कैसे होगा लेकिन योग ऐसा ही बन रहा है। श्याम सिंह यादव द्वारा बताया गया कि रविवार को इस ज्योतिषी ने दोबारा फोन किया और कहा कि कल नामांकन का आखिरी दिन है। सोमवार सुबह बाहर जा रहे हैं। इस पर श्याम सिंह यादव द्वारा सवाल किया गया कि आपने बताया था कि मैं दोबारा सांसद बनूंगा, उसका क्या होगा?
जिस पर ज्योतिषी द्वारा बताया गया कि जैसा संयोग बन रहा है उसी के आधार पर उनके द्वारा बताया गया है। अब बसपा द्वारा टिकट मिलने के बाद श्याम सिंह यादव भी हैरान हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योतिषी की बात बताई। अब 4 जून को देखना यह होगा कि ज्योतिषी की बात में कितनी सच्चाई है।












Click it and Unblock the Notifications