Jaunpur: पूरी रात गेहूं के खेत में अकेली छिपी रही दसवीं की छात्रा, थाने पहुंचकर बोली- घर वाले करते हैं परेशान

जौनपुर में एक छात्रा अपने घर से गायब हो गई और फिर पूरी रात गेहूं के खेत में छिपी रही। घरवालों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो छात्रा सुबह थाने पहुंच गई और कहा कि मेरे घरवाले परेशान करते हैं।

Jaunpur Girl Student Police News

Jaunpur जिले में एक छात्रा घरवालों से नाराज होकर घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, इसके बाद उसकी मां ने अज्ञात के खिलाफ थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

शिकायत के बाद पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी, इसी बीच छात्रा थाने पर पहुंच गई। थाने पर पहुंचने के बाद छात्र ने जो बताया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। छात्रा ने बताया कि वह रात भर गेहूं के खेत में छिपी रही।

दरअसल, पूरा मामला जौनपुर जिले के एक गांव का है। गांव में रहने वाली 10वीं की एक छात्रा मंगलवार को घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। छात्रा के लापता होने के बाद उसके परिजन उसकी तलाश में निकले लेकिन उसका पता नहीं चला।

छात्रा के बारे में जानकारी न मिलने के बाद छात्रा की थाने में पहुंची और अज्ञात के खिलाफ छात्रा का अपहरण करने की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया। छात्रा के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी।

इस बीच बुधवार को छात्र थाने पहुंचा। छात्रा ने बताया कि उसके परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह घर से भाग गई और रात भर गांव के गेहूं के खेत में छिप कर बैठी रही। छात्र की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

उसके बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिजन जब थाने पर उसे लेने के लिए पहुंचे तो उसकी बात सुनकर वे लोग भी हैरान रह गए। उसके बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।

फिलहाल लापता होने के बाद छात्रा द्वारा सुनाई गई कहानी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि छात्रा अपने परिजनों को बरगला रही है। लोगों का कहना है कि छात्रा रातभर अकेली कैसे रह सकती है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा का कहना है कि वह परिजनों के प्रताड़ना से तंग आकर घर से भाग गई थी। छात्रा से मिलने के बाद परिजनों को सूचित कर उसे मेडिकल जांच के लिए भिजवाते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Recommended Video

    यूपी बिहार को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान योगी-नितीश भी पीछे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+