खेत बना युद्ध का मैदान, जमकर लाठी-डंडे चले, किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फूटा, वीडियो वायरल

uttar pradesh news, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जफराबाद थाना क्षेत्र में किसानों के दो पक्ष बुरी तरह भिड़ गए। खेत में ही लाठी-डंडे चले और खून बहने पर चीख-चिल्लाहट मच गई। विवाद में महिला एवं बच्चों समेत 7 लोग जख्मी हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर हो गई। झगड़े का बाकायदा वीडियो बनाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो पुलिस की नींद भी उड़ गई।

Jaunpur: bloody-fight between farmers, 7 injured, video viral

पुलिस की डायल-100 की टीम ने घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया और मुकदमा भी दर्ज किया। एक आरोपी अरेस्ट भी किया। सीओ सिटी नृपेंद्र सिंह के अनुसार, मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरागावा गांव का है। उतरगावा गांव के निवासी रामबली मौर्या और हीरालाल मौर्या के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल आ रहा है। इस मामले में एसओसी चकबंदी ने रामबली मौर्या के पक्ष में फैसला सुनाया। फैसला अपने पक्ष होने के बाद रामबली अपने परिजनों के साथ उक्त खेत में फसलों की सिचाई कर रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डण्डे से लैस होकर वहां पहुंचे। उन्होंने रामबली और उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। उसके बाद तो खेत जैसे युद्ध का मैदान बन गया। दोनों तरफ से लोगों को चोटें आईं।

Jaunpur: bloody-fight between farmers, 7 injured, video viral

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो पक्षों के पुरुष, महिलाएं और बच्चे लाठी-डण्डे बरसा रहे हैं। एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। इस गोरिल्ला युद्ध के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए हीरालाल मौर्या के पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरे पक्ष की महिला लगा रही प्रताड़ना के आरोप
वहीं, हीरालाल मौर्य के पक्ष की महिला आशा देवी न्याय की गुहार के लेकर जौनपुर एसपी आफिस भी गयी। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिली-भगत से पुलिस वाले एसपी से मिलने नहीं दिए। यही नहीं, आशा ने बताया कि राजबली ने परिवार वालों के साथ ही पहले मारपीट की और कई लोग चल-फिरने की ​स्थिति में भी नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+