Jaunpur News : तेज धमाके से अचानक गिरा मकान, दो किमी तक सुनाई दी आवाज, चार लोग गंभीर
जौनपुर जिले के दीपापुर गांव में मध्यरात्रि में एक पक्का मकान धराशाई हो गया। मकान के मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घायलों को वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Jaunpur जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में देर रात ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने के बाद पक्का मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। वहीं मका ढहने के चलते उसमें दबकर एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में ले गई जहां उनकी गंभीर स्थित को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

गैस रिसाव के चलते हादसा होने की संभावना
दरअसल, पारस सोनकर का दीपापुर में पक्का मकान है। पारस उसी घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पारस गन्ने का रस और फल आदि बेचकर अपना परिवार चलाते हैं। सोमवार की रात करीब ढाई बजे उनके घर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद पक्का मकान धराशाई हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पारस सोनकर (28), उनकी पत्नी कविता सोनकर (25), पारस की मां राधिका (50) और एक साल का बेटा कार्तिक घर के मलबे के नीचे दबे मिले। लोगों ने उनको मलबे से बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। पारस के पड़ोसियों ने संभावना जताई कि गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से हादसा हुआ है।
दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात का समय होने के चलते धमाके की आवाज दीपापुर गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। वहीं कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि रात में जब परिवार के सभी लोग सोए थे ऐसे ने सिलेंडर एकाएक कैसे ब्लास्ट कर सकता है। लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि यदि सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ होता तो सिलेंडर का टुकड़ा बरामद होना चाहिए था। फिलहाल पारस सोनकर और अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पारस सोनकर के परिवार में मातम का माहौल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications