यूपी चुनाव : पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश को लेकर क्या बोले?
जौनपुर, 16 फरवरी: बाहुबली धनंजय सिंह ने बुधवार को जौनपुर में मल्हनी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके दौरान धनंजय सिंह की पत्नी और एमएलसी बृजेश सिंह भी साथ रहे। धनंजय सिंह को जेडीयू ने टिकट दिया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इससे पहले मंगलवार को मीडिया के सामने अपनी फरारी से इनकार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर जवाब दिया था। दरअसल, अखिलेश यादव ने पिछले दिनों धनंजय का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर करते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा था। इसके जवाब में धनंजय ने कहा कि मल्हनी ही नहीं हर विधानसभा में सपा की ताकत को कमजोर कर रहा हूं। इसके कारण वह मुझे लक्ष्य बना रहे हैं।
Recommended Video

धनंजय सिंह ने कहा - फरार नहीं हूं, जमानत पर था
लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद से फरार होने के सवाल पर धनंजय सिंह ने कहा कि मैं फरार नहीं हूं। 25 हजार का इनाम जिस दिन मेरे उपर घोषित हुआ उसके अगले ही दिन मैंने कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद जमानत पर हूं।












Click it and Unblock the Notifications