जौनपुर: दलित की बारात पर दबंगों ने किया हमला, दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार पर दबंगों ने हमला बोल दिया।घटना में दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। दबंगों के तांडव को देख बरातियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दबंगों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस के मौजूदगी मे शादी की रश्मे अदा कराई गई।

dalit groom and his family beaten in jaunpur

एक दिन पहले हुआ था विवाद

दरअसल, कैराडीह गांव निवासी ओम प्रकाश गौतम के पुत्र नितेश गौतम से बीते रविवार को गांव के ही कल्लू यादव पुत्र फेंकू से आम के पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। बाद में लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन दूसरा पक्ष अंदर ही अंदर बदला लेने की सोच रहा था। सोमवार की शाम नितेश गौतम की शादी की बारात जा रही थी।

dalit groom and his family beaten in jaunpur

बारात रोककर दूल्हे को पीटा

मनबढ़ों ने डेढ़ दर्जन से अधिक की संख्या में घर से एक किमी आगे ब्लाक मुख्यालय के पास दूल्हे की गाड़ी रोक उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हमले में दूल्हा सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों के उपचार के बाद देर रात बारात रवाना कर दी गई। मामले में पुलिस ने कल्लू यादव सहित सात नामजद और दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+