कार्तिकेय बनकर 'अब्दुल कादिर' ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, इज्जत लूटकर दिया धोखा, फिर खुला राज
जौनपुर में एक मुस्लिम युवक अपना नाम कार्तिकेय यादव बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, उसके साथ गलत काम किया फिर श्रद्धा की तरह टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दे रहा है।

जौनपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती को एक युवक ने अपना धर्म छुपाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उक्त युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया और रुपए भी ऐंठे। उसके बाद युवक ने युवती को धोखा दे दिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात
दरअसल जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना अंतर्गत एक इलाके में किराए का मकान लेकर पढ़ाई लिखाई करती है। युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि बीते दिनों वह एक जिम में जा रही थी जहां एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। पूछताछ के दौरान उस युवक ने अपना नाम कार्तिकेय यादव बताया। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों मोबाइल से एक दूसरे से काफी दिनों तक बातचीत करते रहे। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों एक दूसरे से मुलाकात भी करने लगे। युवती का आरोप है कि युवक अपनी मां और परिजनों से भी फोन पर बात करवाने लगा।

प्रेम आगे बढ़ा तो करने लगा शादी की बात
युवती ने यह भी बताया कि वह युवक युवती से शादी करने की बात कहने लगा और शादी का झांसा देकर वह युवक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवक और युवती काफी घुलमिल गए और दोनों एक दूसरे पर विश्वास करने लगे। युवती ने बताया किसी भी वह युवक मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था लेकिन उसके पास पैसे ना होने के चलते वह मोटरसाइकिल नहीं खरीद पा रहा था। युवती का आरोप है कि वह अपने अकाउंट से पैसे निकालकर फाइनेंस करवाते हुए युवक को मोटरसाइकिल दिलवा दी। जब उसे मोटरसाइकिल दिलवाने लगी तो उसी समय आधार कार्ड जमा करते समय युवती को पता चला कि उसका नाम कार्तिकेय यादव नहीं बल्कि अब्दुल कादिर शेख उर्फ फैजल है। युवती को यह भी पता चला कि वह जौनपुर जिले के जफराबाद का रहने वाला है।

धर्म पता चलने पर नाराज हुई युवती
पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र में युवती द्वारा आरोप लगाया गया कि जब उसे पता चला कि धर्म छुपाकर अब्दुल कादिर ने उसके साथ धोखा किया है तो वह शादी करने से इनकार करते हुए मोटरसाइकिल वापस मांगने लगी। मोटरसाइकिल मांगने पर युवक द्वारा युवती को धमकी दी जाने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि वह युवक अब वीडियो वायरल करने की धमकी देता है तथा श्रद्धा मर्डर केस की तरह उसके भी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देता है। युवती का कहना है कि साजिश के तहत धर्म छिपाकर उसके साथ अब्दुल कादिर ने धोखा दिया है। इसमें उनके परिवार का भी हाथ है।

मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही पुलिस
इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइन बाजार थाने के थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि पीड़िता द्वारा तहरीर दिया गया है तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी तथा उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक अभी फरार है जबकि उसकी मां को गिरफ्तार करते हुए उसका चालान कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications